Home » Uttar Pradesh » Bahraich Murder Case: Three Arrested for Killing Man After ₹15 Lakh Tantrik Fraud
UP Ajay Kumar Dwivedi Murder : 15 लाख के पीछे हुआ खौफनाक खेल! पुलिस ने खोला अजय कुमार द्विवेदी हत्याकांड का सबसे बड़ा राज
Ads
उत्तर प्रदेश के बहराइच में तंत्र-मंत्र के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित ठगी के बाद एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
बहराइच : UP Ajay Kumar Dwivedi Murderउत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए चर्चित अजय कुमार द्विवेदी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अंधविश्वास और ठगी के जाल में रची गई हत्या की इस खौफनाक साजिश में शामिल तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड भी शामिल है, जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था।
15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने तंत्र-मंत्र से रातों-रात अकूत धन-दौलत दिलाने का झांसा देकर अजय कुमार द्विवेदी से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। Crime News Up काफी समय बीत जाने के बाद जब अजय को ठगी का अहसास हुआ और उसने अपने 15 लाख रुपये वापस मांगना शुरू किया, तो आरोपियों ने उसकी हत्या का खौफनाक प्लान बना डाला।
आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत धारदार हथियार से काटकर अजय की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद इसे सड़क हादसा दिखाकर पुलिस को गुमराह करने कोशिश भी की गई। हालांकि, बारीकी से की गई जांच में पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए आला-कत्ल बरामद कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।