UP Medical Student Death: MBBS के दो छात्रों की दर्दनाक मौत, सामने आई ये वजह

Ads

UP Medical Student Death: MBBS के दो छात्रों की दर्दनाक मौत, सामने आई ये वजह Two MBBS students died in road accident

  •  
  • Publish Date - March 14, 2024 / 04:05 PM IST,
    Updated On - March 14, 2024 / 04:06 PM IST

Moscow Concert Attack

UP Medical Student Death: बरेली। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत-राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। फतेहगंज (पश्चिमी) थाने के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए पलट गयी, जिससे एमबीबीएस के दो छात्रों दीपक भाटी (23) व राहुल श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये।

Read More: Jitu Patwari Statement: ‘लालच और डर से आदमी अपनी आस्था बदलता है..’ कांग्रेस नेताओं के दल-बदल पर पीसीसी चीफ का बड़ा बयान 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ये चारों राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारा गया छात्र दीपक भाटी फरीदाबाद से था, और राहुल बिहार से था। ये सभी एमबीबीएस के अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे।

Read More: Smartphone Hacked from Bluetooth: सावधान…! ब्लूटूथ के जरिए हैक हो रहे स्मार्टफोन, हैकर्स अपना रहे ये तरीका 

राजश्री कॉलेज के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात हुई घटना में दो छात्रों की मौत हो गई और दो छात्र घायल हुए है। छात्रों की कल ज्योति कॉलेज में परीक्षा थी, वापसी में यह हादसा हो गया। छात्रों के परिजनों को सूचित कर दिया गया हैं ।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp