भंडारा परंपरा से मन को शांति ही नहीं,बल्कि धर्म व ईश्वर के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है:राय
भंडारा परंपरा से मन को शांति ही नहीं,बल्कि धर्म व ईश्वर के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है:राय
लखनऊ, दो जून (भाषा) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को कहा कि ज्येष्ठ माह में श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भण्डारे की पुरानी परम्परा चली आ रही है और इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म एवं ईश्वर के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है।
राय ने कहा कि लोगों के बीच जाकर अपनापन मिलता है तथा इस माध्यम से आम जनता की सेवा करने और पुण्य अर्जित करने का मौका मिलता है।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बयान के अनुसार अजय राय आज ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर यहां विभिन्न स्थानों पर आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए एवं हजरतगंज चौराहा स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी के मंदिर पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
राय सर्वप्रथम प्रातः चन्दर नगर गेट के पास, आलमबाग स्थित मौनी बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए एवं उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके उपरान्त हजरतगंज चौराहा पर दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर पहुंचकर उन्होंने दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात अपरान्ह जनपथ मार्केट, हजरतगंज में कांग्रेस कमेटी के वीवीआईपी प्रोटोकॉल प्रभारी रमेश मिश्रा द्वारा आयोजित विशाल भण्डारे में शामिल हुए एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भण्डारे में आये हुए श्रद्धालुओं को भी प्रसाद वितरित किया।
भाषा आनन्द
राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


