BJP Targets Akhilesh Yadav/Image Credit: IBC24.IN
BJP Targets Akhilesh Yadav: लखनऊ: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है प्रदेश का सियासी पारा भी बढ़ते जा रहा है। भाजपा लगातार अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है। वहीं एक बार फिर से भाजपा ने पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता दिनेश सिंह और प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने अखिलेश यादव पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से दूरी बनाने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव राजनीतिक और सामाजिक महापुरुषों को लेकर चयनात्मक रवैया अपना रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के समय उनके घर नहीं गए और न ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। (BJP Targets Akhilesh Yadav) भाजपा ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि अखिलेश यादव कल्याण सिंह के घर तक नहीं गए।
BJP Targets Akhilesh Yadav: भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि, अखिलेश यादव रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं, लेकिन उसी स्थान से कुछ दूरी पर मौजूद भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पास समय नहीं था। बीजेपी ने इसी को लेकर अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का यह रवैया उनकी राजनीतिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहे सभी महापुरुषों और पूर्व नेताओं का सम्मान राजनीतिक विचारधारा से ऊपर होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-