उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं

Ads

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं

  •  
  • Publish Date - July 8, 2024 / 04:09 PM IST,
    Updated On - July 8, 2024 / 04:09 PM IST

सहारनपुर, आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक व्यक्ति का शव एक खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में मोनू नाम के एक युवक की खेत में खाद डालते समय आम के पेड़ पर लटके हुए शव पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।

जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

उन्होंने बताया कि क्षत-विछत शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव कई दिनों से पेड़ पर लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र