कौशांबी में तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला

Ads

कौशांबी में तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला

  •  
  • Publish Date - July 21, 2024 / 05:11 PM IST,
    Updated On - July 21, 2024 / 05:11 PM IST

कौशांबी (उप्र) 21 जुलाई (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता शख्स का शव रविवार को गांव के बाहर तालाब में तैरता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना कोखराज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने बताया कि थाना क्षेत्र के जमाल मऊ गांव निवासी महेंद्र सरोज (36) तीन दिन पहले शौच के लिए घर से बाहर निकला था और उसके बाद से वह लापता था।

उन्होंने कहा कि परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चला।

इंद्रदेव ने बताया कि आज ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर एक तालाब में देखा जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान