मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला
मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला
मथुरा (उप्र), 17 अप्रैल (भाषा) मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी 28 वर्षीय युवक का शव महावन थाना क्षेत्र के नगला बाला गांव में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान उसी गांव के निवासी धीरज के रूप में हुई है।
पुलिस बताया कि धीरज के खिलाफ वर्ष 2024 में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था और उसे पिछले साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूर्व मामले में शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों ने धीरज की हत्या कर दी तथा बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’
पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उसने बताया कि मौत से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा सं जफर खारी
खारी

Facebook


