Bulandshahr Lover Murder Case/Photo Credit: AI
बुलंदशहर। Bulandshahr Lover Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हत्या का ममलसा सामने आया है, यहां एक गांव में कथित तौर पर अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की महिला के पति और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना बीबी नगर थाना क्षेत्र के चित्सौना अलीपुर गांव की और मृतक की पहचान अवधेश (35) के रूप में हुई है।
आरोप है कि 14 जून को सुबह 11 बजे अवधेश को मंजू ने मोबाइल काल कर अपने घर पर बुलाया। इस संबंध में अवधेश ने बड़े भाई को जानकारी दी और गांव रिशालू के लिए चला गया। गांव चितसोना अल्लीपुर में जब अवधेश मंजू के मकान में पहुंचा, तो महिला के पति व अन्य स्वजन ने अवधेश (Bulandshahr Lover Murder Case) को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपितों ने डंडों से अवधेश को जमकर पीटा।
Bulandshahr Lover Murder Case थाना छतारी के गांव रिशालू निवासी श्रीकृष्ण उर्फ श्री किसन पुत्र रामस्वरूप सिंह ने बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय अवधेश गौतमबुद्धनगर के गांव सूरजपुर में चाय व समोसे का ठेला लगाता था। उसकी वहां पर 30 वर्षीय मंजू नाम की युवती से दोस्ती हो गई थी। तीन माह पूर्व स्वजन ने मंजू का विवाह गांव रिशालू निवासी कृष्ण से कर दिया था।
Bulandshahr Lover Murder Case स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन ने बताया कि सोमवार को इस घटना की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, 14 जून को अवधेश अपनी प्रेमिका से मिलने चित्सौना अलीपुर गांव गया था। दोनों को बातचीत करते महिला के पति ने देख लिया, जिसके बाद विवाद हो गया। उसने बताया कि आरोप है कि महिला के पति और उसके परिजनों ने अवधेश के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि अवधेश के परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अवधेश के साथ मारपीट की गई और उसे जहरीला पदार्थ भी दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रामकरन ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें