Bulandshahr Double Murder Case: 50 साल के ससुर का 24 साल की बहू से था अवैध संबंध!.. बाप बनते ही तिलमिलाए बेटे ने उठाया ऐसा कदम कि जानकर काँप जायेगी रूह..
Wife and Father Murder in Bulandshahr: बुलंदशहर में युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
Wife and Father Murder in Bulandshahr || Image- True Story File
- अवैध संबंधों के शक में बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की।
- मोबाइल चैट और फोटो मिलने के बाद बढ़ा था पारिवारिक विवाद।
- बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी मोमिन खान को गिरफ्तार किया।
बुलंदशहर: देश के अलग अलग राज्यों में हर क़त्ल की वारदातें सामने आ रही है। ज्यादातर मामलों में बड़ी वजह अवैध संबंधों को माना जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। (Wife and Father Murder in Bulandshahr) यहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, युवक को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का शक था। दिल दहला देने वाली ये यह वारदात कलंदरगढ़ी गांव की है। आरोपी मोमिन खान ने अपने पिता मोहम्मद रियाजुद्दीन और पत्नी सना पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पिता की मौके पर मौत, पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय मोहम्मद रियाजुद्दीन प्रॉपर्टी डीलर थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय सना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोमिन खान अलीगढ़ में मेडिकल स्टोर चलाता है। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। करीब दो हफ्ते पहले ही सना ने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन आरोपी को बच्चे पर भी शक था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मोबाइल में मिले चैट और फोटो
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को लंबे समय से अपनी पत्नी और पिता पर शक था, जिस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मोबाइल फोन में दोनों के आपत्तिजनक चैट और फोटो मिले थे। उसने दावा किया कि वह करीब आठ महीने से इस कथित संबंध के बारे में जानता था और कई बार दोनों को समझा चुका था। (Wife and Father Murder in Bulandshahr) घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर सना के परिवार वाले भी घर पहुंचे थे। उनके जाने के कुछ देर बाद आरोपी ने गोली चला दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी मोमिन खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
#UttarPradesh: In #Bulandshahr‘s Kalandargarhi village, Momin shot and killed his father, Riyazuddin, and his wife, Sana. Momin’s father and wife had an illicit relationship, which often caused conflict in the family. Riyazuddin was 50 years old, and Sana was just 22. Fed up with… pic.twitter.com/6oKAqEeE8V
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 24, 2026
उत्तरप्रदेश- बुलंदशहर में मौमीन ने अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. मोमीन को शक था कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबध है.
मोमीन और सना की शादी एक साल पहले हुई थी. थोड़े दिन पहले उनके घर में एक बेटा पैदा हुआ. मेडीकल की प्रैक्टिशनर मोमीन को अपनी पत्नी और पिता के… pic.twitter.com/99Dv6XsAmt
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी
आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार
फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल
केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया
सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया

Facebook


