CM Yogi Adityanath News/ Image Source- IBC24 Archive
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा के विकास का जो दृष्टिकोण था, आज वह धरातल पर साकार हो रहा है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
पुष्पांजलि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।’’ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में उनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाएं आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं।’’ (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने कहा, ‘‘उनका विकास का जो दृष्टिकोण था, वह आज धरातल पर साकार हो रहा है। स्व. बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन।’’
पौड़ी गढ़वाल (अब उत्तराखंड) में 25 अप्रैल 1919 को पैदा हुए हेमवती नंदन बहुगुणा ने नवंबर 1973 में कांग्रेस शासित सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वह नवंबर 1975 तक इस पद पर रहे। आजादी की लड़ाई में अग्रणी सेनानी रहे बहुगुणा के पुत्र विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि उनकी पुत्री रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। (CM Yogi Adityanath News) रीता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-