कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन’ को करेंगी संबोधित

Ads

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन’ को करेंगी संबोधित

  •  
  • Publish Date - November 13, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

लखनऊ, 13 नवंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ को संबोधित करेंगी ।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में न सिर्फ़ आम जनता के मुद्दों को पुरज़ोर तरीक़े से उठा कर सरकार की जवाबदेही तय की बल्कि संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है।

लल्लू ने कहा कि इसी कड़ी में महासचिव पूरे प्रदेश में आयोजित होने जा रहे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में संगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगी।

पहले पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन बुलन्दशहर में 14 नवंबर को किया जा रहा है,वहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 15 नवंबर को महासचिव मुरादाबाद में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली के 12 ज़िलों के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।

भाषा जफर शोभना

शोभना