अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

Ads

अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 12:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

लखनऊ,चार अगस्त (भाषा) महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, जंगलराज, किसानो की समस्याओं, महंगी बिजली ,गन्ना किसानों के बकाए को लेकर अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाएगी जिसके अंतर्गत प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मार्च निकाले जायेंगे एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों द्वारा क्रांति का बिगुल बजाया गया था उस दिन से कांग्रेस “भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान“ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर नौ एवं 10 अगस्त को मार्च निकालेगी और प्रदर्शन करेगी।

लल्लू ने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश का हर वर्ग दुखी है, निराश है, हताश है, आवारा जानवर से किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर है, किसानों के लिए खाद, डीजल, बिजली मंहगी मुसीबत बन चुकी है ,सरकार पर गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, इसके दमनकारी रवैये के खिलाफ, किसान नौजवान, गरीब की आवाज को लेकर पूरे प्रदेश में 9 और 10 अगस्त को आंदोलन करेगी।

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार

शीर्ष 5 समाचार