करंट लगने से संविदा कर्मचारियों की मौत, सहायक अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

करंट लगने से संविदा कर्मचारियों की मौत, सहायक अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 30, 2025 / 12:27 AM IST,
    Updated On - June 30, 2025 / 12:27 AM IST

मथुरा (उप्र), 29 जून (भाषा) वृंदावन में 11 हजार वोल्ट लाइन पर ‘कंट्रोल ट्रांसफार्मर’ (सीटी) लगाते समय करंट लगने से दो संविदा कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वृंदावन में विद्युत आपूर्ति बंद करके 11 हजार वोल्ट लाइन पर कंट्रोल ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था, उसी समय अचानक तार में करंट आ गया और ट्रांसफार्मर लगा रहे कर्मचारी विनोद कुमार और हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।

सिंह ने बताया कि मृतक विनोद कुमार के भाई राकेश द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। भाषा सं सलीम शोभना

शोभना