गाजियाबाद की फैक्ट्री में तांबा-जस्ता धातु की लूट

Ads

गाजियाबाद की फैक्ट्री में तांबा-जस्ता धातु की लूट

  •  
  • Publish Date - November 25, 2022 / 08:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

गाजियाबाद (उप्र), 25 नवंबर (भाषा) जिले के जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने एक धातु फैक्ट्री में एक सुरक्षा गार्ड और दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपये मूल्य की तांबा और जस्ता धातु लूट ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर अंशु जैन ने बताया कि कंपनी मालिक अनूप गुप्ता निवासी पटपड़गंज दिल्ली ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शुक्रवार सुबह हुई।

लुटेरे तांबा और जस्ते को ट्रक में भरकर फैक्ट्री से फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है और फैक्ट्री में मौजूद पुराने कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं जफर संतोष

संतोष