दलित लड़की के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज

दलित लड़की के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज

दलित लड़की के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 1, 2021 7:29 pm IST

अमेठी (उत्तर प्रदेश), एक अगस्त (भाषा) अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक दलित नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में एक समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि कथित पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके गांव के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के एक लड़के ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर सात महीने तक उसका यौन शोषण किया। लड़की के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी हुई।

सूत्रों के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि जब वह इस पूरे मामले को लेकर शिकायत करने लड़के के घर पहुंचा तो उसे यह कहकर घर से भगा दिया गया कि अगर वह नहीं गया तो उसे गोली मार दी जाएगी। उसका यह भी दावा है कि लड़के के परिजन में उससे कहा कि लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के बाद ही उससे अपने बेटे की शादी करेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (जान से मारने की धमकी) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 की धारा 3, 5(1), तथा पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

भाषा सं सलीम नेहा

नेहा


लेखक के बारे में