ओमान तट पर भारतीय तेल टैंकर पर हमले में देवरिया के युवक की मौत
ओमान तट पर भारतीय तेल टैंकर पर हमले में देवरिया के युवक की मौत
देवरिया (उप्र), 11 जून (भाषा) ओमान तट के निकट 10 जून को भारतीय तेल टैंकर पर हुए हमले में देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी एवं इंजन फिटर के रूप में कार्यरत शिवानंद चौरसिया (35) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक व्याप्त है।
शिवानंद चौरसिया एक विदेशी शिपिंग कंपनी में चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।
परिजनों को इस हादसे की सूचना दुबई में कार्यरत शिवानंद के भाई ने दी। सूचना मिलने के बाद देवरिया पुलिस भी उनके घर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई।
सूत्रों के अनुसार, इस हमले में भारत के तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें शिवानंद चौरसिया भी शामिल हैं।
शिवानंद के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने बुधवार को पलाऊ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हमला किया, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई।
शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका बेटा करीब आठ माह पहले मुंबई गया था।
उन्होंने बताया कि परिवार की शिवानंद से आखिरी बार दो दिन पहले रात में बातचीत हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि सब कुछ ठीक है।
भाषा सं राजेंद्र खारी
खारी

Facebook


