शाहजहांपुर में दिव्यांग कर्मचारी अपने आवास पर मृत मिला

Ads

शाहजहांपुर में दिव्यांग कर्मचारी अपने आवास पर मृत मिला

  •  
  • Publish Date - January 4, 2022 / 06:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

शाहजहांपुर(उप्र), चार जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कृषि विभाग में कार्यरत दिव्यांग प्राविधिक सहायक ने अपने सरकारी आवास में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि उपनिदेशक कृषि कार्यालय की मृदा प्रयोगशाला में कार्यरत दिव्यांग प्राविधिक सहायक प्रवीण कुमार तोमर (30) कुछ दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। ऐसे में तोमर के कार्यालय के कर्मचारी जब कार्यालय परिसर में ही बने उनके सरकारी आवास में सोमवार शाम को गए तो कमरा अंदर से बंद था तथा बाहर दुर्गंध आ रही थी।

कुमार बताया कि इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो देखा कि तोमर का शव फंदे लटका था। पुलिस को आशंका है कि तोमर ने एक या दो जनवरी को आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि तोमर मेरठ के निवासी थे और 2019 में उनकी शादी हुई थी। तोमर की पत्नी भी दिव्यांग हैं तथा उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने तोमर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष