भदोही में दो ट्रकों की टक्कर में आग लगने से चालक और खलासी की मौत

Ads

भदोही में दो ट्रकों की टक्कर में आग लगने से चालक और खलासी की मौत

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 11:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

भदोही (उप्र) 17 दिसंबर (भाषा) भदोही जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े दूसरे ट्रक से भीषण टक्कर में आग लगने से चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार अहमदाबाद की एक कपड़ा मिल से  बांग्लादेश के बेनापुर जा रहे एक ट्रक की शुक्रवार को भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर ऊंज थाना के पास खड़े ट्रक से भीषण टक्कर हो जाने से उसमें आग लग गई, जिससे ट्रक और उस पर लदे कपड़े खाक हो गए और चालक तथा खलासी की भी जलकर मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना आज तड़के लगभग चार बजे यहां हुई। उन्होंने बताया कपडे़ की वजह से आग ने तेजी से पूरी ट्रक को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ट्रक के चालक नरेंद्र (32) और खलासी ईश्वर (30) की जलकर मौत हो गई। यह दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है। 

भाषा सं आनन्द स्नेहा

स्नेहा