आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 8, 2024 / 02:09 pm IST
Published Date: June 8, 2024 2:09 pm IST

बिजनौर, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बालिका को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम घर के पास खेल रही आठ वर्षीय बालिका को गांव के ही विजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने लालच दिया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं जफर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में