फतेहपुर में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

Ads

फतेहपुर में ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - June 9, 2022 / 09:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

फतेहपुर (उप्र), नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग दंपति ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंकुश कैथवार ने बताया कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रेल फाटक (गेट) संख्या-50 पर एक बुजुर्ग दंपति ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दंपति की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव के रहने वाले शिवराज रैदास (68) और उसकी पत्नी धनपत (65) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दंपति के परिजन आत्महत्या के कारण नहीं बता पाए। उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है।

भाषा सं जफर अमित

अमित

ताजा खबर