फिरोजाबाद में पिता ने की बेटे की हत्या

फिरोजाबाद में पिता ने की बेटे की हत्या

फिरोजाबाद में पिता ने की बेटे की हत्या
Modified Date: February 3, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: February 3, 2026 12:06 am IST

फिरोजाबाद (उप्र), दो फरवरी (भाषा) फिरोजाबाद जनपद में मक्खनपुर थानाक्षेत्र के जिजौली गांव में सोमवार को एक पिता ने अपने ही 12 साल के बेटे की कथित रूप से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि जिजौली गांव में राजेश का अपनी ही पत्नी उर्मिला से अनबन थी और उर्मिला एक निजी स्कूल में अध्यापिका होने के नाते प्रातः वह स्कूल गयी थी।

चौधरी ने बताया कि घर पर राजेश के साथ उसका 12 साल का बेटा मयंक अकेला था तथा जब उर्मिला दोपहर में स्कूल से लौटकर घर आयी तो पति राजेश घर से गायब था और घर मे खून फैला था ।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार उर्मिला ने जब मयंक की खोजबीन की तो उसका शव एक सन्दूक से बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक उर्मिला की चीख-पुकार से आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी तथा महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि मयंक की हत्या उसके पति राजेश ने ही की है ।

पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर राजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वह राजेश की तलाश में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार राजेश नशे का आदी है।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में