मुजफ्फरनगर, 29 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी पालतू गाय के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से कुकृत्य करने और उसका वीडियो बनाने वाले पड़ोसी पर हमले के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को रामराज थाना क्षेत्र के ओढ़ो वाला मोहल्ले में हुई।
सूत्रों ने बताया कि शिवम नामक व्यक्ति ने थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि 27/28 जुलाई की मध्यरात्रि को वह अपनी छत पर सो रहा था तभी अपने पड़ोस से गाय की परेशान करने वाली आवाजें सुनने पर उसने छत से झांका तो पड़ोसी धर्म सिंह को अपनी गाय के साथ कुकृत्य करते देखा।
सूत्रों के अनुसार शिवम ने सुबूत के लिये अपने फोन में पड़ोसी की इस हरकत का वीडियो बना लिया और जब उसने धर्म सिंह को इस हरकत के लिये टोका तो आरोपी के बेटे राजीव ने उसके साथ मारपीट की।
रामराज थाने के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि शिवम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
भाषा सं. सलीम
सिम्मी देवेंद्र नरेश
नरेश