बलिया में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, प्राथमिकी दर्ज

Ads

बलिया में अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 04:51 PM IST

बलिया (उप्र), 20 मई (भाषा) बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गड़वार कस्बे में गड़वार-पियरिया मार्ग पर आंबेडकर कालोनी में स्थापित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के दाहिने हाथ की अंगुली और पैर को मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और कई राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि मौके पर नई प्रतिमा स्थापित करा दी गयी है और इलाके में एहतियातन पुलिस तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में भीम कुमार नामक व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज