बहराइच में सोशल मीडिया के जरिये वैमनस्‍य फैलाने पर एक व्‍यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

बहराइच में सोशल मीडिया के जरिये वैमनस्‍य फैलाने पर एक व्‍यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:18 PM IST

बहराइच (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) बहराइच जिले में सोशल मीडिया पर बिहार के चर्चित ‘भरत तिवारी पुलिस मुठभेड़’ का जिक्र करते हुए कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट साझा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बहराइच के थाना रामगांव के प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने बताया कि पड़ोहिया गांव निवासी शेरबहादुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आसमानपुर निवासी मोहम्मद निजाम ने सोशल मीडिया पर ‘एंटी लव जिहाद फोर्स’ नामक समूह से प्रसारित एक पोस्ट साझा की, जिसमें बिहार के चर्चित भरत तिवारी तथा उत्तर प्रदेश के शाहरुख हत्याकांड/मुठभेड़ का उल्लेख किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, साझा किए गए इस पोस्ट से धार्मिक आधार पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट से समाज में वैमनस्य फैल सकता है और सांप्रदायिक तनाव या दंगा भड़कने की आशंका है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्‍होंने बताया कि प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

भाषा सं आनन्‍द संतोष

संतोष