उप्र : गोरखपुर में व्यक्ति की हत्या से पहले मारपीट किये जाने के सिलसिले में पांच पकड़े गए

उप्र : गोरखपुर में व्यक्ति की हत्या से पहले मारपीट किये जाने के सिलसिले में पांच पकड़े गए

उप्र : गोरखपुर में व्यक्ति की हत्या से पहले मारपीट किये जाने के सिलसिले में पांच पकड़े गए
Modified Date: August 18, 2025 / 10:15 pm IST
Published Date: August 18, 2025 10:15 pm IST

गोरखपुर, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या से पहले उससे मारपीट किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरवाई गांव के निवासी मुश्ताक अहमद (48) का शव शनिवार सुबह गगहा थाना क्षेत्र के ठठौली गांव के पास बरामद किया गया था। एक दिन पहले उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई थी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग अहमद की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अहमद के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि अहमद की मौत मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई। उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बांसगांव) अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों शिवचंद, आशुतोष कुमार और रोहित को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में