आगरा में नहर में गिरी कार, चार की मौत

Ads

आगरा में नहर में गिरी कार, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - January 20, 2024 / 01:14 AM IST,
    Updated On - January 20, 2024 / 07:11 AM IST

आगरा, 19 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने कहा ने बताया कि कार में सवार छह लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

राय ने बताया कि यह घटना आगरा शहर के ताजगंज थाना क्षेत्र के डिगनर रोड पर हुई।

भाषा नोमान रंजन

रंजन