टैक्ट्रर ट्राली और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

Ads

टैक्ट्रर ट्राली और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 22, 2022 / 11:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

सहारनपुर (उप्र) , 22 अगस्‍त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के समीप सोमवार देर शाम एक टैक्ट्रर ट्राली और कार के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये।

राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त करते हुए अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि देवबंद तहसील के पास रोहाना टोल प्लाजा से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ ।

उन्होंने बताया कि एक टैक्ट्रर ट्राली को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई । इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही तुरन्त घटनास्थल पर छह एम्बुलेस भेजी गईं और घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया।

मामले की जांच चल रही है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना