सीतापुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत

Ads

सीतापुर जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 06:21 PM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 06:21 PM IST

सीतापुर (उप्र), 23 नवंबर (भाषा) सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बृहस्पतिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक कि दुर्घटना में मरने वाले लोग फैजाबाद के रहने वाले थे और अपनी कार से उत्तराखंड से वापस आ रहे थे।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड से लौट रहे इन लोगों की कार यहां कंक्रीट स्पन पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई ।

एसपी ने कहा कि कार गलत दिशा में थी और टक्कर के बाद कंक्रीट के पाइप कार पर उसपर गिर गए और कार पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया, उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मरने वालों की पहचान की जा रही हैं ।

भाषा सं जफर राजकुमार