बच्ची को प्लेटफार्म पर उठाकर पटका : हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची को प्लेटफार्म पर उठाकर पटका : हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची को प्लेटफार्म पर उठाकर पटका : हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 31, 2023 / 05:56 pm IST
Published Date: August 31, 2023 5:56 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को ट्रेन के इंतजार में बैठी एक महिला की आठ माह की बेटी को एक शख्स ने कथित रूप से उठाकर पटक दिया जिससे उसकी (बच्ची की) मौत हो गई।

राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक रेहान खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हरदोई जिले की वैशाली (27) बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठी थी और उसकी आठ माह की बच्ची प्रीति उसके पास ही सो रही थी। उन्होंने बताया कि इसी बीच अशोक कुमार नामक एक व्यक्ति भी वहीं पर आकर बैठ गया।

खान के मुताबिक कुछ देर बैठने के बाद उस शख्स ने प्रीति को उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया जिसके बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

निरीक्षक ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में