Gonda News, image source: ibc24
गोंडा: Gonda News, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज थाने में तैनात दरोगा इंद्रेश यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच तरबगंज थाने में तैनात 50 वर्षीय दरोगा इंद्रेश यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थानाध्यक्ष द्वारा सरकारी वाहन से गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंद्रेश यादव 1994 में सिपाही पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
Gonda News, दो साल पहले ही दीवान से दरोगा पद पर पदोन्नति हुई थी और पिछले 6 माह से तरबगंज थाने में तैनात थे। वे मूल रूप से गोरखपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।