Gorakhpur Love Marriage Suicide : “मैं ऐसी लड़की नहीं हूँ…” 5 महीने पहले हुआ था निकाह, बंद कमरे में मिलीं पति-पत्नी की लाशें,आखिरी चैट ने खोल दिया खौफनाक राज

Ads

गोरखपुर के मुकारीपुर गांव में नवविवाहित दंपती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि गर्भवती निकहत निशा की गला दबाकर हत्या की गई, जिसके बाद पति शादाब ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल चैट्स से दोनों के बीच बेरोजगारी और रहन-सहन को लेकर लगातार विवाद का पता चला है।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 09:17 AM IST

Gorakhpur Love Marriage Suicide / Credit : X

HIGHLIGHTS
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि निकहत निशा गर्भवती थीं और उनकी गला दबाकर हत्या की गई।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि निकहत निशा गर्भवती थीं और उनकी गला दबाकर हत्या की गई।
  • मोबाइल चैट्स से बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और पहनावे को लेकर विवाद सामने आया।

गोरखपुर : Gorakhpur Double Death Case  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में हुए चर्चित दंपती मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल चैट्स ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 12 मई को बंद कमरे में मिली शादाब और निकहत निशा की लाशों के पीछे की कहानी सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या और आत्महत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया है कि बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और लोवर-टीशर्ट बनाम पारंपरिक लिबास के विवाद ने महज 5 महीने पुराने निकाह का खौफनाक अंत कर दिया।

शादाब की बेरोजगारी नहीं थी पसंद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि निकहत निशा गर्भवती थी और उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शादाब ने पहले अपनी पत्नी की जान ली और फिर खुद पंखे से लटककर जान दे दी। Pregnant Wife Murder Gorakhpur पुलिस ने जब दोनों के मोबाइल फोन खंगाले, तो उनके बीच के गहरे तनाव की परतें खुलीं। मुंबई में पली-बढ़ी निकहत को गांव का बंद माहौल और शादाब की बेरोजगारी पसंद नहीं थी। वह अक्सर शादाब पर काम करने और उसे बाहर घुमाने ले जाने का दबाव बनाती थी।

“एक घर में बंद रहने वाली लड़की नहीं है”

वहीं, शादाब को निकहत का मुंबईया रहन-सहन और पहनावा पसंद नहीं था। मोबाइल चैट के अनुसार, शादाब ने निकहत को मैसेज किया था कि “हमारी बिरादरी की लड़कियां लोवर-टीशर्ट नहीं पहनतीं, तुम्हें पारंपरिक लिबास पहनना होगा।” इसके जवाब में निकहत ने जवाब देते हुए लिखा था कि वह “एक घर में बंद रहने वाली लड़की नहीं है।” घटना वाली रात भी दोनों के बीच देर रात तक कहासुनी हुई। बुधवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने इसे तोड़ दिया। अंदर सादाब का शव फंदे से लटका मिला, जबकि निकहत बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

Shadab Nikhat Death Mystery सादाब ने निकहत की जान लेने के बाद खुदकुशी की

फोरेंसिक टीम को निकहत के कपड़े और बिस्तर अस्त-व्यस्त मिले थे, जिससे पहले ही हत्या की आशंका जताई गई थी। वीडियोग्राफी के साथ हुए पोस्टमार्टम में अब साफ हो गया है कि सादाब ने निकहत की जान लेने के बाद खुदकुशी का रास्ता चुना। फ़िलहाल पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर इस पूरे मामले की जाँच कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

. गोरखपुर दंपती मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

रिपोर्ट के अनुसार निकहत निशा गर्भवती थीं और उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पति शादाब ने आत्महत्या कर ली।

दोनों के बीच विवाद की वजह क्या थी?

पुलिस जांच में बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और पहनावे व रहन-सहन को लेकर लगातार तनाव की बात सामने आई है।

यह घटना कब और कहाँ हुई?

12 मई को गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में बंद कमरे से दोनों के शव बरामद हुए थे।