वाराणसी (उप्र), सात मई (भाषा) ग्रेटर नोएडा के 27 वर्षीय एक व्यक्ति की अपने दोस्तों के साथ मणि मंदिर घाट पर नाव में फोटो खींचते समय गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।
दशाश्वमेध थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे हर्षवर्धन ठाकुर कथित तौर पर संतुलन खो बैठा और नदी में गिर गया।
पुलिस ने बताया कि वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
रात में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरे के कारण उसे नहीं ढूंढा जा सका।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह शव बरामद किया।
पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं सलीम जोहेब
जोहेब