Hanumant Singh Death: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर /image: AI Generated
बलरामपुर। Hanumant Singh Death: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह (86) (Hanumant Singh Passed Away) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि हनुमंत सिंह पिछले कई महीनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह (UP BJP Leader Hanumant Singh) के छोटे भाई शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि आज दोपहर उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई का अंतिम संस्कार मंगलवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर होगा। बलरामपुर से विधायक रह चुके हनुमंत सिंह दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व की भाजपा सरकार में गन्ना उद्योग एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री थे।
Hanumant Singh Death पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और गेसडी के सपा विधायक राकेश यादव सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। (UP BJP Leader Hanumant Singh Death)
ये भी पढ़ें