MLA Anant Singh
मथुरा : Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : मथुरा जिले की एक अदालत ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के दो वादों की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए सात और 16 जुलाई की तारीख तय की है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : अदालत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के दो वादों में मंगलवार को सुनवाई की गई। पक्ष व विपक्ष के तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने राजेंद्र माहेश्वरी एवं महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की याचिका पर सात जुलाई व नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में अगली सुनवाई 16 जुलाई को तय की है।
Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि आज सुनवाई हुई और हमारी ओर से अदालत से मांग की गई कि अदालत ईदगाह का जल्द से जल्द सर्वे कराए लेकिन प्रतिपक्षी अधिवक्ताओं ने नागरिक प्रक्रिया संहिता की धारा सात नियम 11 का हवाला देते हुए पहले इस बात पर फैसला कराना चाहा कि यह मामला सुना जाने योग्य है भी या नहीं।
Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : दूसरे याचिकाकर्ता मनीष यादव की भी कमोबेश यही मांग थी। इसलिए अदालत ने प्रतिवादी की आपत्ति पर सुनवाई के लिए महेंद्र प्रताप के मामले में सात व मनीष यादव के मामले में 16 जुलाई की तारीख तय कर दी है।