Sex Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छापा पड़ते ही खिड़की से कूदकर भागी रशियन, 4 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छापा पड़ते ही खिड़की से कूदकर भागी रशियन, High profile sex racket busted, Russian woman escapes by jumping from window as raid begins

Sex Racket: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, छापा पड़ते ही खिड़की से कूदकर भागी रशियन, 4 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Girl Romance with 5 Boys: एक युवती के साथ 5 युवक बना रहे थे संबंध, कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस वालों के भी उड़ गए होश / Image: File

Modified Date: October 31, 2025 / 12:38 am IST
Published Date: October 30, 2025 9:41 pm IST

वाराणसीः Sex Racket: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार फिर एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान होटल से चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विदेशी युवतियां दूसरे तल के कमरे की खिड़कियों से पड़ोसी मकान की छत पर कूदकर फरार हो गईं। पुलिस को शक है कि दोनों फरार युवतियां रूसी नागरिक हैं।

Sex Racket: डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कैंट पुलिस ने जेएचवी मॉल रोड के पीछे स्थित होटल ‘टाउन हाउस’ पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां विदेशी और दूसरे शहरों की युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। मौके से दिल्ली की एक और कोलकाता की तीन युवतियां पकड़ी गईं। जबकि दो विदेशी युवतियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब घंटे भर बाद भी कमरा नहीं खुला तो पुलिस के भी हाथ-पांव फूलने लगे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कोई नहीं मिला। युवतियां खिड़की के रास्ते बालकनी से होते हुए पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता के छत पर पहुंचीं। उनके मकान से गली में कूदकर भाग निकलीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो इसकी जानकारी हुई।

देव दीपावली तक के लिए आई थीं युवतियां

पकड़ी गईं चारों युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे एजेंट के माध्यम से बुकिंग पर वाराणसी आई थीं। होटल की गाड़ी ने उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव किया गया था। सभी को देव दीपावली तक वाराणसी में रहना था। 2 नवंबर को कुछ विदेशी युवतियां और आने वाली थीं। जांच में यह सामने आया है कि होटल में देसी और विदेशी ग्राहकों के लिए मांग पर युवतियां बुलाने का नेटवर्क संचालित था। ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करते थे और लगभग 70 प्रतिशत भुगतान एडवांस में किया जाता था।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।