इटावा जिले में करंट लगने से होमगार्ड के एक जवान की मौत

Ads

इटावा जिले में करंट लगने से होमगार्ड के एक जवान की मौत

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:54 PM IST

इटावा (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) इटावा जिले की फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में मंगलवार को घर में काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने यहां बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के पीताम्बर पुरा गांव में मंगलवार को घर पर काम करते समय जमीन पर कटे पड़े बिजली के तार पर पैर पड़ने पर होमगार्ड जवान नीलेश (35) बेहोश होकर गिर गया।

उन्होंने बताया कि नीलेश को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार