पत्नी ने साथ जाने से किया मना तो पति ने फावड़े से काट दिया गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Husband slit his wife's throat with a shovel

पत्नी ने साथ जाने से किया मना तो पति ने फावड़े से काट दिया गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 19, 2022 7:39 pm IST

मऊः Husband slit his wife’s throat with a shovel उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने साथ जाने से मना करने पर पत्नी की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र निवासी सुनील राजभर अपनी पत्नी उर्मिला राजभर (35) को विदा कराने के लिए उसके मायके रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित पलिया गांव गया था।

Read more : यूपी दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक नहीं बनाए जाने पर कसा तंज, कही ये बात 

Husband slit his wife’s throat with a shovel उन्होंने बताया कि उर्मिला सुनील के साथ नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर तैश में आकर सुनील ने उर्मिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Read more :  SP को एक और झटका! नितिन अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद सहित पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल? 

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।