सुल्तानपुर (उप्र) आठ अक्टूबर (भाषा) सुल्तानपुर कोतवाली देहात की पुलिस ने आगामी दिवाली त्योहार के मद्देनजर चल रहे अभियान के तहत शनिवार को अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखे जब्त किए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोतवाली देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से पटाखे, अर्धनिर्मित पटाखे और अन्य सामग्री जब्त की।
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दस बोरी अवैध पटाखा, दो बोरी अर्ध-निर्मित पटाखे, 700 ग्राम बारूद, 90 किलोग्राम ज्वलनशील मिश्रण, 10 किलोग्राम पीला पाउडर, 55 ग्राम ज्वलनशील चूर्ण आदि बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज