झांसी में 50 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद

Ads

झांसी में 50 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 06:47 PM IST

झांसी (उप्र), एक फरवरी (भाषा) झांसी जिले में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से पश्चिम बंगाल भेजी जा रही शराब की पांच सौ से अधिक पेटियां बरामद की हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये है और इस बाबत ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि शनिवार मध्य रात्रि सीपरी बाजार पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्वालियर रोड स्थित एक होटल के पास एक ट्रक को रोका और गाड़ी की तलाशी के दौरान फोम की बोरियों के नीचे से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह ग्वालियर से कोलकाता जा रहा था और इसी दौरान ट्रक चालक कागजात दिखाने के बहाने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 503 पेटी इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि थाना सीपरी बाजार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओ के तहत ट्रक मालिक सतीश और वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान