Dy CM Keshav Prasad Maurya News: विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता बेनकाब करेगी राहुल-अखिलेश का असली चेहरा, इस उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, जानें

Ads

Dy CM Keshav Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 06:53 PM IST

Dy CM Keshav Prasad Maurya News/Image Credit: IBC24.in File Image

HIGHLIGHTS
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
  • डिप्टी सीएम ने कहा- विधानसभा चुनाव में राहुल और अखिलेश का असली चेहरा बेनकाब करेगी जनता।
  • डिप्टी सीएम ने कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी में फिर खिलेगा कमल।

Dy CM Keshav Prasad Maurya News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी और प्रदेश कांग्रेस-सपा मुक्त होगा।

राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने किया था महापाप

डिप्टी सीएम मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ‘जोड़ी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का ‘झूठा ढिंढोरा’ पीटकर जनता को गुमराह करने का ‘महापाप’ किया था।’’

डिप्टी सीएम मौर्य ने दावा किया,‘‘यदि यह दुष्प्रचार नहीं किया गया होता, तो उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का खाता भी बमुश्किल ही खुल पाता। (Dy CM Keshav Prasad Maurya News) लेकिन अब दोनों की पोल खुल चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी और प्रदेश कांग्रेस-सपा मुक्त होगा।’’

यूपी में फिर खिलेगा कमल

Dy CM Keshav Prasad Maurya News: उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के (Dy CM Keshav Prasad Maurya News) बाद असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘कमल ही कमल’ खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रम में नहीं है, बल्कि वह विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

इन्हे भी पढ़ें:-