मेरठ में आवासीय क्षेत्र में घुसे तेंदुए को पकड़ा गया

Ads

मेरठ में आवासीय क्षेत्र में घुसे तेंदुए को पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - March 4, 2022 / 08:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

मेरठ, चार मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ में वन विभाग की एक टीम ने एक आवासीय क्षेत्र में घुसे एक तेंदुए को पकड़ लिया है।

संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि करीब दस घंटे की मशक्‍कत के बाद शाम लगभग छह बजे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर पिंजरे में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये तेंदुए की उम्र तीन से चार साल के बीच है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह शहर से सटे पल्लवपुरम इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई थी, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया था।

भाषा सं

देवेंद्र

देवेंद्र