उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 13, 2021 3:43 pm IST

लखनऊ 13 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं ।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि इस दौरान गाजीपुर, वाराणसी, कन्नौज, बलिया, प्रयागराज, मैनपुरी, बदायूं, ललितपुर और बाराबंकी जिलों में बारिश की सूचना है।

राज्य में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस वाराणसी और मेरठ में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

भाषा जफर

नीरज

नीरज


लेखक के बारे में