CM Yogi Adityanath News : योगी सरकार का ‘एक्शन’ प्लान! होली-रमजान पर हुड़दंग करने वालों पर गिरेगी गाज, पुलिस को मिले सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली और रमजान से पहले कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

CM Yogi Adityanath News : योगी सरकार का ‘एक्शन’ प्लान! होली-रमजान पर हुड़दंग करने वालों पर गिरेगी गाज, पुलिस को मिले सख्त निर्देश

CM Yogi Adityanath News / Image Source : UPDPR

Modified Date: March 1, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: March 1, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • योगी आदित्यनाथ ने 5-कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
  • होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था पर विशेष सतर्कता के निर्देश।
  • अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस नीति, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 28 फरवरी 2026 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों, विशेष रूप से होली और रमजान माह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को हाई-अलर्ट पर रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ेः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.