UP Outsourced Employees News: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी.. बनेगी पारदर्शी व्यवस्था, यूपीकॉस की भूमिका होगी और मजबूत, CM ने दिए निर्देश

Uttar Pradesh Outsourced Employees News: मुख्यमंत्री योगी ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पारदर्शी, तकनीक आधारित और कर्मचारी हितैषी व्यवस्था के निर्देश दिए।

UP Outsourced Employees News: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी.. बनेगी पारदर्शी व्यवस्था, यूपीकॉस की भूमिका होगी और मजबूत, CM ने दिए निर्देश

Uttar Pradesh Outsourced Employees News || Image- UP DPR File

Modified Date: June 9, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: June 9, 2026 11:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश।
  • यूपीकॉस के जरिए नियुक्ति और मानदेय प्रणाली होगी मजबूत।
  • ऑनलाइन पोर्टल से निगरानी और प्रक्रियाएं होंगी अधिक सरल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और पारिश्रमिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए हैं। (UP Outsourced Employees News) उन्होंने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकॉस) की समीक्षा बैठक में कहा कि आउटसोर्स व्यवस्था को तकनीक आधारित, जवाबदेह और कर्मचारी हितैषी बनाया जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यूपीकॉस की भूमिका होगी और मजबूत

बैठक में बताया गया कि यूपीकॉस का गठन विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवा शर्तों और मानदेय व्यवस्था में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ विभागों को भी बेहतर मानव संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए व्यवस्था में जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ऑनलाइन पोर्टल से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए विकसित किए जा रहे एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। (UP Outsourced Employees News) इस पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति, सत्यापन, अनुश्रवण और अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीकृत संचालन किया जाएगा, जिससे पूरी व्यवस्था अधिक सरल और पारदर्शी बन सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एजेंसियों के चयन में भी होगी पारदर्शिता

बैठक में आउटसोर्स एजेंसियों के एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंसियों के चयन और संचालन से जुड़े सभी मानकों को स्पष्ट, मानकीकृत और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नई व्यवस्था को जल्द अंतिम रूप दिया जाए ताकि सभी सरकारी विभागों को एक समान और सुव्यवस्थित प्रणाली उपलब्ध हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown