शिक्षक ने सात साल की बच्ची से पूरी की हवस, अब सलाखों के पीछे कटेंगी जिंदगी
शिक्षक ने सात साल की बच्ची से पूरी की हवस, अब सलाखों के पीछे कटेंगी जिंदगी
5-year-old girl raped by 19-year-old Muslim boy
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश 234 रन पर आउट, वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शनिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक जमीर को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें: नासा ने नेविगेशन सॉफ्टवेयर की आपूर्ति में देरी के कारण क्षुद्रग्रह मिशन टाला
राय के मुताबिक, नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने मदरसा शिक्षक जमीर पर बुधवार को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: यूजर्स को Jio ने दिया बड़ा तोहफा! हर महीने एक ही डेट पर खत्म होगा रिचार्ज, फ्री कॉलिंग और डेटा
उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि वह उसे मार डालेगा।
ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव : मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग, वोटरों में मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट
जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Facebook


