चंदौली में पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली में पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली में पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 5, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: April 5, 2026 5:50 pm IST

चंदौली (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) चंदौली जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और अपराध छिपाने के इरादे से शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान सोनी खरवार (28) के रूप में हुई है।

कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग सोनी से संपर्क न होने पर चिंतित थे, कई बार कोशिश करने के बाद भी जब उससे बात नहीं हो सकी तो परिजन रविवार की सुबह स्थानीय थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सोनी के पति गौतम खरवार सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से कड़ाई से पूछताछ की तो गौतम ने स्वीकार किया कि शनिवार की रात पत्नी से विवाद के बाद उसे लोहे की रॉड से पीट कर मार डाला।

कुमार के मुताबिक, आरोपी ने यह भी बताया कि सबूत मिटाने के लिए उसने शव को रात में ही एक चार पहिया वाहन से ले जाकर नौगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की। कुछ देर के बाद सोनी के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ ही उस चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया गया है जिसका प्रयोग शव को ले जाने में किया गया था।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में