मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तारी
मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तारी
मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में छह साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, पड़ोसी आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, जिससे उसे चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भाषा स जफर सिम्मी
सिम्मी

Facebook


