गाजियाबाद (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने युवकों द्वारा एक कब्र तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दो महीने पुराना बताया जा रहा यह वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें युवक जीटी रोड पुलिस थाने के तहत आने वाले बिहारी नगर इलाके में सड़क पर बनी एक कब्र को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक मिनट के वीडियो में छह युवक हथौड़ों से ढांचे पर प्रहार करते और हिंदू समर्थक नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को गाजियाबाद पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की और आदर्श दुबे (28) नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपासना पांडे ने बताया कि वीडियो सार्वजनिक होते ही उप निरीक्षक अंकित राठौर ने प्राथमिकी दर्ज की।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना दो महीने पहले हुई थी।
एसीपी पांडे ने बताया कि पुलिस की टीम उपद्रवियों की तलाश कर रही हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा सं आनन्द रंजन गोला
गोला