अपहरण, अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप में मिर्जापुर में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

अपहरण, अवैध धर्म परिवर्तन के आरोप में मिर्जापुर में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 07:32 PM IST

मिर्जापुर (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) मिर्जापुर में एक युवती का अपहरण करने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रमैयापट्टी इलाके के निवासी मोनू के रूप में हुई है, जिसे युवती की मां की शिकायत के बाद कोतवाली देहात थाने की एक टीम ने पकड़ लिया है।

पुलिस के बयान के अनुसार, पीड़िता की मां ने मंगलवार को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कोतवाली देहात थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’’

पुलिस के अनुसार मंगलवार को जांच के दौरान अपहृत महिला को बचा लिया गया तथा

आरोपी मोनू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार