बलिया में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फ़ांसी लगाकर ख़ुदकुशी की

Ads

बलिया में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फ़ांसी लगाकर ख़ुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - August 2, 2023 / 08:37 PM IST,
    Updated On - August 2, 2023 / 08:37 PM IST

बलिया (उप्र) दो अगस्त (भाषा) बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कथित रूप से पत्नी के विवाद कर बच्चों के साथ मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कठौड़ा गांव में मंगलवार की रात्रि यशवंत राजभर (35) ने घर पर फांसी लगा ली तथा बुधवार सुबह जब उसके भाई ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि यशवंत राजभर से विवाद के बाद उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी, इसी को लेकर क्षुब्ध यशवंत ने यह कदम उठा लिया।

भाषा सं आनन्द राजकुमार